पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरा पहाड़ी पर एक अक्टूबर को बुजुर्गों का सम्मान

डेरा पहाड़ी पर एक अक्टूबर को बुजुर्गों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतर्राष्ट्रीयवृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय और निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एक अक्टूबर को कार्यक्रम का शुभारंभ डेरा पहाड़ी स्थित जैन धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से सांसद डाॅ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य और विधायक ललिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष डाॅ. घासीराम पटेल की उपस्थिति में होगा। उप संचालक वीरेश सिंह बघेल ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को समाज में सम्मान प्रदान करना एवं उनके अधिकारों के प्रति सामाजिक समर्थन तैयार करना है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को दर्शना वृद्धाश्रम के सहयोग से युवा एवं वृद्धजनों के बीच सुबह 9 बजे से स्थानीय महाराजा काॅलेज स्टेडियम में क्रिकेट प्रतिस्पर्धा का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ जनों के बीच लूडो, कैरम, सांप-सीढ़ी जैसे खेल खेले जाएंगे। 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वृद्धजनों का 10 हजार रूपये की राशि एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया जाएगा। आयोजन के दौरान मानस प्रवचन, कविता पाठय एवं भारतीय जन नाट्य संघ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उप संचालक श्री बघेल ने इस आयोजन में अधिक से अधिक वृद्धजनों से उपस्थित होने की अपील की है।