योगकक्षा की वर्षगांठ 2 अक्टूबर को
छतरपुर। शहर के सटई रोड पर स्थित पीतांबरा मंदिर में चल रही योगकक्षा की पांचवी वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस मौके पर 2 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसमें योग और आयुर्वेद से जुड़े लोग अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। योग शिक्षक हीरलाल कुशवाहा ने बताया कि पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वाधान में यह योग कक्षा संचालित की जा रही है।
योग साधक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर समाज कल्याण के क्षेत्र में योगदान देने वाले चयनित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का समय सुबह 7 से 9 बजे तक रखा गया है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।