पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर|जिले केचंदला क्षेत्र के माधवपुर गांव में हुए विवाद की घटना की जांच करने की ग्रामीणों ने मांग की है। माधवपुर के बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एसपी के नाम यहां ज्ञापन दिया। माधवपुर निवासी जगमोल सिंह ने बताया कि 4 फरवरी को रात करीब 9 बजे वह अपनी किराने की दुकान पर बैठा था। दुकान पर ही कमलेश शुक्ला और कल्लू तिवारी खड़े थे। तभी राजाबाबू यादव, गंभीर यादव, गुलाब यादव, हरिचरण यादव, कामता यादव आदि आए और गालियां देने लगे। मना करने पर उन्होंने हवाई फायर किए और भाग गए। श्री सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी को भी सूचना दी थी। सुबह पुलिस ने आरोपियों पर सामान्य मारपीट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया। लेकिन हवाई फायर का अपराध दर्ज नहीं किया है। वहीं आरोपियों की रिपोर्ट पर उनके विरूद्ध धारा 452 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई को उन्होंने पक्षपात पूर्ण ठहराते हुए मामले की जांच की मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।