पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िबजली गिरी, गांव के लोग बाल बाल बचे

िबजली गिरी, गांव के लोग बाल-बाल बचे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनगर रोड पर सोमवार को हुई घटना, एक गाय की हो गई मौत

भास्करसंवाददाता|छतरपुर

जिलामुख्यालय से राजनगर रोड पर स्थित राधेपुर गांव में सोमवार को हुई एक घटना ने जाको राखे साइयां मार सके ना कोय की कहावत को चरितार्थ कर दिया है। यहां सोमवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण बाल बाल बच गया जबकि वहीं खड़ी गाय की मौत हो गई। अचानक गिरी आकाशीय बिजली से गांव के लोग सकते में हैं।

राधेपुर गांव में रहने वाले माखनलाल यादव पिता गिरधारी यादव प्रतिदिन की तरह अपने बाड़े में गायों की देखभाल कर रहे थे। गायों को चारा देने के बाद वे गाय दोहने लगे। इसी बीच मौसम खराब हो गया। और तेज बादल कड़कने लगे। तभी अचानक आकाशीय बिजली वहां गिर गई। इससे माखनलाल यादव डरकर मौके पर ही बेहोश हो गया। वहीं उसकी गाय बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौत हो गई। जबकि माखनलाल को कोई चोट नहीं आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से जिस बाल्टी में वह दूध दोह रहा था वह बाल्टी तेज गर्म हो गई थी। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। माखनलाल कुछ ही देर में बेहाशी से बाहर गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।