मारपीट कर छीन ले गए बकरा
छतरपुर | जिलेके महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव पुर में एक महिला के साथ गाली-गलौज कर आरोपी उसका बकरा छीन कर ले गए हैं। महिला के पति ने महाराजपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पुर गांव के निवासी हरदयाल अहिरवार ने बताया कि उसकी प|ी तुलसिया गांव के पास ही बकरियां चरा रही थी। तभी दो व्यक्ति टीवीएस बाइक से आए। उन्होंने प|ी से बकरा बेचने को कहा। प|ी द्वारा मना करने पर वह चले गए। कुछ देर बाद वे तुलसिया से बकरा छीन कर ले गए। आरोपियों ने उसकी प|ी के साथ गालीगलौज भी की। हरदयाल ने मामले के संबंध में पुलिस को आवेदन दिया है। उसने पुलिस को संदेहियों के नाम भी बताए हैं। लेकिन पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ नहीं की है।