पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिवक्ता एक दिवसीय हड़ताल पर

अधिवक्ता एक दिवसीय हड़ताल पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | हाईकोर्टके सभी अधिवक्ता संघ द्वारा मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति के स्थानांतरण को लेकर उनकी अदालत के बहिष्कार को मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद और जिला अधिवक्ता संघ द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। इसके चलते मंगलवार को न्यायालयीन काम करने का निर्णय लिया है। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने जिले की सभी अदालतों में अधिवक्ताओं से अपने कार्य से विरत रहने को कहा है। एडवोकेट वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि मप्र हाई कोर्ट अधिवक्ता संघ के द्वारा मप्र हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति के स्थानांतरण को लेकर उनकी अदालत का 4 दिन से किए जा रहे बहिष्कार को 6 फरवरी को मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद और मप्र हाई कोर्ट अधिवक्ता संघ के सदस्यों की संयुक्त बैठक में परिषद के सदस्यों ने सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए मंगलवार को कार्य से विरत रहने का आवाहन किया है। बार संघ सचिव पंकज पाठक ने बताया कि इसे प्रतिवाद दिवस के रूप में मनाने का आवाहन किया गया है।