पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसी रोड निर्माण की मांग उठाई

सीसी रोड निर्माण की मांग उठाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | शहरमें चौबे काॅलोनी में पीछे की और नए भवन निर्माण होने से करीब एक साल से यहां करीब एक सैकड़ा से अधिक लोग रहने लगे है, लेकिन यहां आम रास्ता कच्चा होने से बरसात में कीचड़ हो जाता है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। काॅलोनी में रहने वाले नवनीत तिवारी, चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि आम रास्ता कच्ची मिट्टी बना होने से यहां खूब कीचड़ हो जाता है। इससे लोगों को पैदल और वाहन चालकों को अपने घरों तक पहुंचने में अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ती है। मकानों के आसपास कच्ची नाली बनी होने से लोगों को रोजाना इनकी सफाई स्वयं करनी पड़ती है। ताकि आम रास्ते में पानी नहीं भर सके। वार्ड के लोगों ने नपा प्रशासन ने जल्द ही कच्चे मार्ग में सीसी रोड और पक्की नाली निर्माण किए जाने की मांग की है।