स्ट्रीट लाइट खराब, लोग परेशान
छतरपुर | शहरमें पन्ना नाका से सिचाई काॅलोनी की आरे जाने वाले मार्ग में इन दिनों स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को यहां से रात में अंधेरे में निकलना पड़ रहा है। सिचाई कालोनी में रहने वाले छोटू पटेल और धीरज दुबे ने बताया कि सिचाई कालोनी में पीछे की आेर मार्ग सुनसान होने से रात के समय यहां आवारा तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इससे महिलाओं को और युवतियों को यहां से निकलने में डर लगता है। इससे में अगर घर की महिलाओं को पास में मंदिर भी जाना है तो घर के किसी परिजन को उन्हें लेकर जाना पड़ता है। वार्ड में लोगों ने बताया कि विद्युत कार्यालय में इस संबंध में मौखिक शिकायत भी की गई है। इसके बाद भी तक विभाग का कोई कर्मचारी स्ट्रीट लाइट सुधारने नहीं आया है।