- Hindi News
- डूब क्षेत्र में आई जमीन का मुआवजा देने की मांग
डूब क्षेत्र में आई जमीन का मुआवजा देने की मांग
जिलेके भेलसी बांध के डूब क्षेत्र में रहे सहसनगर गांव के किसानों मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन देकर कलेक्टर से मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि मुआवजा राशि को लेकर नोटिस भी मिल चुके हैं लेकिन राशि बैंक खाते में नहीं आई है।
किसान रतीराम कुशवाहा, कल्लू, परमलाल आदि ने बताया कि उन सभी की कृषि भूमि तरपेड नदी पर बने भेलसी बांध के डूब क्षेत्र में गई है। इसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। पडो़सी गांव रनगुवां, जैतूपुरा आदि गांव के लोगों को मुआवजा की राशि मिल गई है। मुआवजा राशि मिलने और खेती डूब क्षेत्र में जाने से किसानों के समक्ष भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। किसानों ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में मांग की कि उनको मुआवजा जल्द ही दिया जाए।
छतरपुर| किसानों ने मुआवजा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।