पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले िदन दी चेतावनी, हेलमेट नहीं पहना तो चालान कटेगा

पहले िदन दी चेतावनी, हेलमेट नहीं पहना तो चालान कटेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें यातायात विभाग द्वारा हेलमेट पहनने को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान अब दिनों दिन तेज होता जा रहा है। मंगलवार को गर्ल्स कालेज के पास बैरियर लगाकर पुलिस द्वारा स्कूल और काॅलेज के छात्रों की चैकिंग की गई। पहला दिन होने से पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

जागरूकता और सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर यातायात पुलिस ने बैरियर लगाकर दो पहिया वाहनों की हेलमेट को लेकर चैकिंग की जा रही है। इसके साथ ही स्कूल कालेजों में विशेष जागरूकता अभियान के तहत बच्चों काे यातायात के बारे में जानकारियां दी जा रही हैं। यातायात विभाग द्वारा लगाई जा रही इन कक्षाओं में बच्चों को बाइक पर 2 अधिक व्यक्तियों के नहीं बैठने, हेलमेट लगाने और सड़क के बाएं ओर वाहन चलाने सहित यातयात नियमों की जानकारी दी जा रही है।

200से अधिक छात्रों को चेताया: यातायातप्रभारी ने बताया कि सबसे ज्यादा कोचिंग और स्कूल चौबे कालोनी के आसपास होने से यहां बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों की भीड़ होती है। इनमें अधिकांश बच्चे बिना हेलमेट के ही सड़कों पर वाहन चलाते हैं जो कि गलत है। बच्चों को पहले दिन केवल समझाइश देकर छोड़ा गया।

बुधवार से जो बच्चा बिना हेलमेट गाड़ी चलाते पाया जाएगा उसका चालान किया जाएगा। 8 से 10 बजे तक दो घंटे चले इस अभियान में बच्चों की खूब भीड़ लग गई। इससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ। इस दौरान करीब दो सौ से अधिक स्कूल कालेज के छात्रों को चेताया गया।

शामको भी हो रही चैंकिग: प्रतिदिनशाम को सिविल लाइन थाने के सामने बैरियर लगाकर पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चालकों की हैलमेट के लिए चैकिंग की जा रही है। पुलिस लाइन टीआई केएस बंजारा ने बताया कि उनकी टीम के द्वारा प्रतिदिन पुलिस लाइन थाने के सामने दो से तीन घंटे चैकिंग की जा रही है। इसमें जो दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के निकलते हैं। उनके चालान किए जा रहे हैं।

छतरपुर चौबे कॉलोनी तिराहा के पास दो पहिया वाहन कि चैकिंग करते पुलिस कर्मी