दीवार से गिरने से बच्चा घायल
छतरपुर : मातगुवाथाना क्षेत्र के ग्राम बरद्वाहा में एक बच्चे के दीवार से गिर जाने पर वह घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने बताया कि नीसू यादव पिता रघवीर यादव छत पर खेलने गया था। छत पर खेलते हुए अचान वह सीढियों के पास दीवार पर गया और पैर फिसलने से नीचे गिर गया। बच्चे को काफी चोट आई है।