पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय बाल पर्व में संस्कार पिब्लक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया

राष्ट्रीय बाल पर्व में संस्कार पिब्लक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विप्र.छतरपुर : संस्कारपिब्लक स्कूल के लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने 22 प्रांतों से आए हुए बच्चों के साथ पंजाब के लेहरागागा में 20 नवबर से 24 नवबर तक नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के प्रबंध संचालक डॉ. एस. एन. सुबाराव की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय बाल पर्व 2014 में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जहां देश के विभिन्न जातियों, भाषाओं एवं संस्कृतियों के लोगों को एकता का संदेश दिया गया वहीं संस्कार पिब्लक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुंदेलखंड का बधाई नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। इसके अलावा इस पंचदिवसीय शिविर में बच्चों ने अलगअलग गतिविधियों में कला शिल्प कला, मिट्टी के आकार, रंगोली, नृत्य, संगीत, मेंहदी योगायास में हिस्सा लिया। योगायास के माध्यम से एकाग्रता, शरीर का चुस्तदुरस्त रखना स्व निर्भर होना सिखाया गया। अंतिम दिन डॉ. एस. एन. सुबाराव द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।