युवक अस्पताल में भर्ती
छतरपुर : ग्रामबगौता के रहने वाले एक युवक के अधिक नशा करने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अनुभव सेन पिता राजकुमार सेन उम्र 19 साल नशा करता था। सोमवार को युवक द्वारा अधिक नशा करने से रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।