कृिष यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाया
टीकमगढ़: सांसदडॉ. वीरेंद्र खटीक ने लोकसभा के शून्यकाल में बुंदेलखंड क्षेत्र में कृषि यूनिवर्सिटी खोले जाने पर ध्यान आकर्षण प्रश्न लगाया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है। टीकमगढ़ के लोगों द्वारा लंबे समय से कृषि कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मांग की जा रही है। प्रदेश सरकार ने भी मिनौरा फार्म और कृषि अनुसंधान केंद्र के पास करीब 7 सौ एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव किया है। छतरपुर में नौगांव के पास भी सैकड़ों एकड़ जमीन है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए कृषि यूनिवर्सिटी महत्वपूर्ण साबित होगी।