सीबीएमओ पर लगाए मनमानी के आरोप
छतरपुर। नौगांवसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय आकर सीएमएचओ से शिकायत की है। इसमें उन्होंने सीबीएमओ द्वारा की जा रही मनमानी को रोकने की मांग भी रखी है।
मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी, महेंद्र खरे, सुनील शुक्ला, राजेंद्र चौरसिया आदि लोगों ने बताया कि अप्रैल 2014 में 41 कर्मचारियों की वेतन ही नौगांव सीबीएमओ द्वारा नहीं दी गई है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लुगासी के कर्मचारियों की माह नवंबर 2014 की वेतन भी नहीं दी गई है। यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों को 10, 20 और 30 वर्ष की अवधि पूरी होने पर समय वेतनमान नहीं दिया जा रहा है।