माता-पिता के प्रति हमेशा संवेदनशील बनें
अंतररराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर हुआ कार्यक्रम
छतरपुर| मप्रमानव अधिकार आयोग के द्वारा शहर के एक निजी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी ललित शाक्यवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद आर्य ने की। कार्यक्रम में वर्तमान समय में वृद्धों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में आयोग मित्र प्रवीण श्रीवास्तव ने अतिथियों को मानव अधिकार से संबंधित साहित्य भेंट किया। इसके बाद आयोग मित्र मालती सक्सेना ने वृद्धजन वंदना प्रस्तुत की।समाजसेवी मीरा सिंह ने कहा कि वृद्धजन के अधिकार ही हम सभी के कर्तव्य हैं। युवा पीढ़ी को अपने कर्तव्य को निर्वहन करन चाहिए। एसपी ललित शाक्यवार ने कहा कि कर्महीन बुद्धिजीवी और बुद्धिहीन कर्म-जीवी दोनों स्थितियां ठीक नहीं है। जिन माता पिता ने बच्चों पर सर्वस्व लुटा दिया सभी को उनके प्रति संवेदनशील होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अवधेश अग्रवाल ने कहा कि जागरूकता और चिंतन केवल एक दिन का नहीं होना चाहिए। यह प्रक्रिया सतत चलनी चाहिए। एएसपी नीरज पांडे ने समाज में संवेदनाओं के जागरण पर बल दिया। कार्यक्रम को आयोग मित्र विवेक सक्सेना, रवींद्र सोनकिया, बीएल मिश्रा, नारायण काले, नरोत्तम स्वामी ने भी संबोधित किया।
अध्यक्षता कर रहे दुर्गा प्रसाद आर्य ने कहा कि वृद्धाश्रम देश में होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दशा को सुधारने में सभी को सहयोग करना चाहिए। आभार प्रदर्शन आयोग मित्र संजय चौधरी ने व्यक्त किया। संचालन वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में गायत्री देवी परमार, सुरेंद्र शर्मा शिरीष, डा. गंगा प्रसाद बरसैंया, सुधीर अवस्थी, विमल कुमार जैन, जीएस सिंघई, डा. राजेश अग्रवाल, दिनेश रजक, राजेश अग्रवाल, कमल अग्रवाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, हरी सिंह घोष, सरोज जैन, शोभा जैन, शकुंतला जैन,संजय त्यागी, दमयंती मौजूद थे।
छतरपुर के एक निजी स्कूल में मानव अिधकार दिवस पर हुए कार्यक्रम में उपस्थित अितथि।