पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में इलाज कराने आई महिला के रुपए चोरी

अस्पताल में इलाज कराने आई महिला के रुपए चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पताल में गुरूवार को ग्राम डढारी से इलाज कराने आई महिला के पर्स से मोबाइल और 1200 रूपयों की चोरी हो गई है। महिला ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली में की है। पुलिस ने बताया कि पूनम तिवारी अपनी मौसी का इलाज कराने अस्पताल आई थी। पर्चा कटाने के बाद जब वे डाक्टर को दिखाने पहुंची तो वहा खूब भीड़ थी। डाक्टर को दिखाने के लिए पूनम अपनी मौसी के साथ उसी भीड़ में खड़ी हो गई। उसके पीछे ही एक लड़की मुह बांध कर आई और डाक्टर को दिखाने के लिए जल्दबाजी करने लगी। वह लड़की बार बार आगे पीछे हो रही थी। फिर अचानक वहां सेस चली गई। उसके जाते ही पूनम ने अपने पर्स में मोबाइल के लिए हाथ डाला तो उसका मोबाइल गायब था। और देखा तो उसके पर्स में रखे 1200 रूपए भी गायब हो गए थे। पूनम को उससी नकाब वाली लड़की पर शक हुआ। उसने दौड़ कर अस्पताल परिसर ओर आसपास के वार्डों में छानबीन की लेकिन उसे वह नकाब वाली लउ़की नहीं मिली। पूनम वहीं भीड़ में अपनी बीमार मौसी से लिपट कर रोने लगी। वहां मौजूद महिलाओं के समझाने के बाद पूनम शिकायत करने अस्पताल चौकी पहुंची। चौकी से मना करने के बाद वह कोतवाली शिकायत करने पहुंची। पुलिस मामले महिला द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।