पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काॅलेज की छात्राओं ने कराते का प्रजेंटेशन दिया

काॅलेज की छात्राओं ने कराते का प्रजेंटेशन दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामसादनी में राष्ट्रीय सेवा योजना लगाए जा रहे विशेष साप्ताहिक शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। समापन पर छात्राओं द्वारा कराटे का प्रजेंटेशन किया गया। इसके साथ एनएसएस की टीम में शामिल सभी छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम अधिकारी कुसुम कश्यप ने बताया कि शिविर के समापन पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में एनटीपीसी के महाप्रबंधक प्रभातकुमार और गर्ल्स कालेज की प्राचार्य डाॅ. मंगला शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। गर्ल्स काॅलेज की प्राचार्य मंगला शर्मा ने एनएसएस टीम और एनटीपीसी के सहयोग से हुए अलग अलग जागरूकता कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। और आगे भी गांवों में इसी तरह शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किए जाने की बात कही।

कराटेका हुआ प्रजेंटेशन - कार्यक्रममें एक सप्ताह से चल रही कराते क्लास का समापन पर करीब एक घंटे तक छात्राओं द्वारा प्रजेंटेशन किया गया। डाॅ. कुशुम कश्यप ने बतााया कि कराते क्लास में काॅलेज की 50 छात्राएं शामिल रही। साथ गांव की भी 20 छात्राओं को कराते का प्रशिक्षण दिया गया। प्रजेंटेशन में छात्राओं ने प्रशिक्षकों द्वारा बताए गए तरह तरह के पंच का प्रयोग दिखाया। प्रजेंटेशन के समापन के बाद प्राचार्य डाॅ. मंगला शर्मा द्वारा सभी छात्राओं को एनएसएस के प्रमाण पत्र बांटे गए।

शिविर में सात दिन तक प्रतिदिन छात्राओं और अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर स्कूल परिसर में ट्री-गार्ड का बनाया गया। इस अवसर पर डाॅ. आदिल खान, कराटे विशेषज्ञ मोहम्मद एहसान, दानिस अहमद, गांव एसबीआई के शाखा प्रबंधक, सरपंच, सचिव, स्कूल प्राचार्य, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित बड़ी संख्या में गामीण उपस्थित रहे।

एनएसएस शिविर के समापन पर कराटे का प्रजेंटेशन के लिए छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए।