पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्रसाल चौराहे से पन्ना नाके तक चौड़ी होगी सड़क

छत्रसाल चौराहे से पन्ना नाके तक चौड़ी होगी सड़क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोड वाइडनिंग शुरू हुई, अब परेशानी नहीं होगी

भास्करसंवाददाता| छतरपुर

शहरके छत्रसाल चौराहे से पन्ना नाके तक की सड़क के चौड़ीकरण का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है। अब सड़क को 5-5 फीट दोनों ओर से चौड़ा किया जा रहा है। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए गुरुवार से खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।

गुरुवार को सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई शुरू की गई। व्यस्तम मार्ग में काम होने से यातायात में भी लोगों को थोड़ी दिक्कत हुई। रोड वाइडनिंग के बाद यहां यातायात जाम की परेशानी से निजात मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि छत्रसाल चौराहे से एक्सीलेंस स्कूल तक एक ओर की वाइडनिंग का काम पूरा हो गया है।अब सड़क के दूसरी तरफ चौड़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोड वाइडनिंग के बाद यहां ग्रीन छतरपुर अभियान के तहत यहां पर ग्रीनरी विकसित की जाएगी। इसको आदर्श मार्ग के रूप में विकसित किया जा रहा है।

पन्ना रोड के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हाे गया है इससे आवागमन में लोगों को सुविधा होगी