खराब मौसम से सब्जी की पैदावार पर असर
नमी और बादलों से कई गांवों में सब्जी के पौधों को पहुंचा नुकसान, महंगी होगी सब्जी, बिगड़ेगा बजट
भास्करसंवाददाता| छतरपुर
जिलेमें बीते दिनों खराब मौसम से कई गांवों में सब्जी के पौधों को नुकसान पहुंचा है। बादलों के साथ नमी की वजह से फल भी मुरझा गए। सब्जी की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ रही है। कम पैदावार होने से लोगों को महंगे दामों में सब्जी मिलेगी।
छतरपुर जिले में पिछले दो सप्ताह कभी बारिश तो कभी तेज धूप की स्थिति बन रही है। इससे सब्जियों के पौधे सही तरीके से मौसम के परिवर्तन से सामांजस्य नहीं बना पा रहे हैं। इससे सब्जी की फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। दो दिन पहले बारिश होने से भी सब्जियों के फूल झड़ गए थे। इसके अलावा जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी दो तीनों तक छाए रहे घने कोहरे बारिश से आसपास गांवों की जमीन में सब्जी पौधों को नुकसान पहुंचा है। इसमें टमाटर, गोभी, मिर्ची, बैगन आदि सब्जियों के पौधे शामिल हैं। निवारी, कलानी, देरी, धौर्री समेत अनेक गांवों के कई किसानों की सब्जी फसल खराब मौसम से नष्ट हो गई है। कई गांवों में गोभी सहित अन्य सब्जी पौधे खराब हो गए। टमाटर के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है।
धूपनिकलती तो होता बड़ा नुकसान: सब्जीउत्पादक किसान देवी कुशवाहा बताते हैं कि उन्होंने टमाटर, हरी मिर्ची, गोभी की फसल लगाई थी। खराब मौसम से इन सब्जियों की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। वे बताते हैं कि यदि बारिश के बाद धूप निकलती तो बड़ा नुकसान हो जाता।