पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शौर्या दल के सदस्यों ने की सफाई

शौर्या दल के सदस्यों ने की सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | स्वच्छताअभियान के तहत शौर्या दल के सदस्यों ने दौरिया गांव में सफाई की। श्रीराम तेजस्विनी महिला महासंघ लोकेशन सेंटर ईशानगर के दौरिया गांव में बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण किया गया। इसमें लोकेशन समन्वय वंदना तिवारी, सामुदायिक लेखापाल पवन सेन और श्रीराम तेजस्विनी महिला संघ की अध्यक्ष श्री नीलम शर्मा थी। शौर्या दल के सदस्यों को उनके उद्देश्य और कर्तव्य के बारे में बताया गया। शौर्या दल सदस्यों ने निर्णय लिया कि हम अपने गांव की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे। इससे बीमारियों में कमी आएगी। फिर शौर्या दल सदस्यों और तेजस्विनी समूह की महिलाओं ने गांव की सड़कों और मुहल्ले में झाडू लगाकर साफ सफाई का संदेश दिया।