पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परियोजना अधिकारी सहित चार को कारण बताओ नोटिस

परियोजना अधिकारी सहित चार को कारण बताओ नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | जिलेके एकीकृत बाल विकास सेवा और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत लापरवाही बरतने और अनियमितता करने वाले तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा भरत सिंह राजपूत ने एकीकृत बाल विकास परियोजना नौगांव दो अलका वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी तरह सीएमएचओ डाॅ. विनोद कुमार गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चंद्रनगर की संविदा एएनएम सरोज बिंदुआ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजपुर में पदस्थ सीमा कुशवाहा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईशानगर में पदस्थ लेखा प्रबंधक आशुतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।