पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाई पीने से युवक की मौत

डाई पीने से युवक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | लवकुशनगरथाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ाकला के रहने वाले एक युवक ने हेयर डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि बब्लू पिता बौद्ध सिंह उम्र 30 साल कुछ दिनों से अपने घर में किसी बात को लेकर काफी परेशान था। जिसके चलते उसने हेयर डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है। परिजनों के घर पर मौजूद होने से युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। युवक की हालत गंभीर होने से उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। मृतक का पीएम कर शव उनके परिनजों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।