पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 60वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सागर ने जीते दो फाइनल मैच

60वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सागर ने जीते दो फाइनल मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | 60वींराज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत बेसबॉल के सेमीफाइनल और फाइनल मैच गुरूवार को स्व.बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के मैदान पर खेले गए। इसमें कड़े संघर्ष के बाद टीमों ने फाइनल में उपस्थिति दर्ज कराई। पहले दिन हुए दो फाइनल मुकाबलों में सागर संभाग ने जीत दर्ज की। सेमीफाइनल मुकाबले में भी सागर संभाग का दबदबा रहा।

मीडिया प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने बताया 6 संभागों के बीच 12 सेमीफाइनल मैच निर्धारित तीन ग्राउंड में खेले गए। 12 मैचों में से 6 सेमीफाइनल मुकाबले सागर संभाग ने जीते और फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग सीनियर समूह में सागर ने उज्जैन को 7-0 से और जबलपुर ने इन्दौर को 4-3 से पराजित कर फाइनल में स्थान हासिल किया। इसी समूह के बालिका वर्ग में सागर ने ग्वालियर को 1-0 से और भोपाल की टीम इन्दौर को पराजित कर फाइनल में पहुंची। बालक वर्ग जूनियर समूह 17 वर्ष सागर ने जबलपुर को 6-0 से और इन्दौर ने भोपाल को 9-4 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग में सागर ने जबलपुर को10-5 से और भोपाल ने इंदौर को 8-4 से पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग मिनी समूह 14 वर्ष में जबलपुर ने भोपाल को 3-2 से, सागर ने इन्दौर को 3-1 से बालिका वर्ग में भोपाल ने उज्जैन को 7-2 से और सागर ने जबलपुर 12-2 करारी मात देकर फाइनल में दस्तक दी।

गुरूवार को दो फाइनल मैच भी खेले गए। पहला फाइनल मैच बालक वर्ग मिनी समूह 14 वर्ष में सागर तथा जबलपुर के बीच खेला गया। सागर ने जबलपुर को 7-2 से पराजित कर विजय श्री हासिल की। बालक वर्ग सीनियर समूह 19 वर्ष में सागर ने जबलपुर को 6-4 से शिकस्त देकर फाइनल में विजय हासिल की। शेष चार फाइनल मैच शुक्रवार को खेले जाएंगे। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को स्व.बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में दोपहर 1 बजे होगा। जिला









शिक्षा अधिकारी और संगठन सचिव एसएन तिवारी ने इसमें लोगों से उपस्थित होने की अपील की है।