रामजन्म के साथ ही झूम उठे श्रद्धालु
मुकुट पूजन से शुरू हुई रामलीला
भास्करसंवाददाता |छतरपुर
शहरमें पिछले 64 वर्षों से आयोजित हो रही मां अन्नपूर्णा रामलीला का बुधवार को मुकुट पूजन एवं नारद मोह की लीला से शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर पात्रों ने आकर्षक तरीके से लीला का प्रदर्शन कर दर्शकों को बेहद प्रभावित किया। कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कांग्रेस नेता आलोक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर रामलीला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बुधवार को शुरू हुई लीला में सर्वप्रथम मुकुट पूजन के साथ लीला का शुभारंभ किया गया। इसमें अतिथियों ने विधि-विधान से मुकुट पूजन किया। इस मौके कांग्रेस नेता आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि आधुनिक युग में रामलीला का मंचन करने से पूर्व मंथन करने की आवश्यकता है। युवाओं को फिर से रामलीला की ओर आकर्षित कर श्रीराम के आदर्शों पर चलकर अपनी सनातन परंपरा को अक्षुण्य बनाए रखने जरूरत है। उन्होंने रामलीला का मंचन आधुनिक करने की अपील की।इस मौके पर मुख्य अतिथि ललिता यादव ने कहा कि वे सेवक के रूप में समिति की प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं। इस मौके समिति के संरक्षक जयनारायण अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष दृगेंद्र देव सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन जनक का अभिनय करने वाले संतोष ताम्रकार ने किया। नारद मोह की लीला में नारद का जीवंत अभिनय जय कुमार गुप्ता ने किया। नारद मोह की लीला ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रीराम कथा के मंच से भजन प्रस्तुत करते कलाकार
मुकुट पूजन से शुरू हुई रामलीला
भास्करसंवाददाता |छतरपुर
शहरमें पिछले 64 वर्षों से आयोजित हो रही मां अन्नपूर्णा रामलीला का बुधवार को मुकुट पूजन एवं नारद मोह की लीला से शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर पात्रों ने आकर्षक तरीके से लीला का प्रदर्शन कर दर्शकों को बेहद प्रभावित किया। कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कांग्रेस नेता आलोक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर रामलीला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बुधवार को शुरू हुई लीला में सर्वप्रथम मुकुट पूजन के साथ लीला का शुभारंभ किया गया। इसमें अतिथियों ने विधि-विधान से मुकुट पूजन किया। इस मौके कांग्रेस नेता आ