प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
शहरके दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डेरा पहाड़ी और जैन समाज के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि बिजावर विधायक पुष्पेंद्रनाथ पाठक ने मंदिर के वर्णी हाल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है। उन्होंने कहा कि अब जो बच्चे उच्च पदों पर आसीन होकर, देश सेवा की मन में भावना रखकर कुछ कर गुजरने की चाह रखते हैं उन्हें शत-प्रतिशत ज्ञान प्राप्त करना होगा।
अन्यथा उनका सपना अधूरा ही रह जाएगा। मुख्य अतिथि हाउसिंग बोर्ड के ईई जेके जैन सहित जैन समाज के वरिष्ठजनों ने प्रतिभाओं का सम्मान किया। इसमें कक्षा 10 वीं और 12 वीं में 75 प्रतिशत और स्नातक और स्नातकोत्तर में 70 प्रतिशत से अधिक अंक जाने वाले 25 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष जयकुमार जैन, मंत्री विमल जैन, डेरा पहाड़ी मंत्री संजीव वासल, दादा ज्ञानचंद जैन, जीसी सिंघई, प्रदीप जैन, देवराज जैन, चक्रेश मोदी, केसी जैन, राजेश बड़कुल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. पीके जैन और आभार व्यक्त सचिव राजकुमार जैन ने व्यक्त किया।