मानवेंद्र सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष बने
छतरपुर|भाजपा किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष अवनींद्र पटैरिया ने नौगांव, हरपालपुर और लवकुशनगर मंडल के नए अध्यक्ष मनोनीत किए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल की अनुशंसा पर कल्ले अहिरवार, अरविंद सिंह, मुकेश यादव को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया है। वहीं मानवेंद्र सिंह हरपालपुर, नित्यानंद तिवारी नौगांव और शंकर सिंह अटकौहां को लवकुशनगर मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।