पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि पर जबरन कब्जा करने का अारोप

भूमि पर जबरन कब्जा करने का अारोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशसन को दी शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

भास्करसंवाददाता| छतरपुर

जिलेके थाना जुझार नगर के गांव टिकरी में प्रभावशाली लोगों ने एक व्यक्ति की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया है। इसके साथ आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की है। थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बाद पीडितों ने जिला प्रशासन को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

टिकरी निवासी रामबहादुर श्रीवास ने बताया कि वह राजाराम अहिरवार, रज्जू विश्वकर्मा, टीपू श्रीवास और रामचरण श्रीवास के साथ अपने खेत फसल बो रहा था। उसी समय आशाराम यादव लाठी लेकर वहां गया। उसने फाेन लगाकर हल्के यादव, रज्जू घोड़ेबाज, अजय आदि को बुला लिया। सभी आरोपी हथियारों से लैस होकर वहां गए। रामबहादुर ने बताया कि वे सभी वहां से भागकर छिप गए। तभी आरोपियों ने फायर भी किया और मारपीट की। रामबहादुर ने बताया कि यह भूमि उसकी बहु अर्चना श्रीवास और उसके नाम है। इसका सीमांकन भी हो चुका है लेकिन आरोपी इस पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में जुझार नगर थाना में आवेदन दिया लेकिन कोई पावती नहीं दी गई और ही कोई कार्रवाई की गई। इसके बाद एसडीओपी समेत अनेक अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई। आरोपियों के कारण पीड़ित पक्ष अपने खेत में नहीं जा पा रहा है।

उन्होंने बताया कि यदि आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री, आईजी, डीआईजी, एसपी और क्षेत्रीय विधायक को भी शिकायत भेजी है। ज्ञापन देते समय रजक समाज के राजेंद्र रजक, सुंदर रजक समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

छतरपुर कलेक्टोरेट में प्रशासन को शिकायत देने के लिए पहुंचे ग्रामीण