सरपंच संघ ने भुगतान कराने की मांग की
सरपंचसंघ ने बुधवार को मनरेगा की राशि का भुगतान कराने एवं अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपकर निराकरण की मांग की है। कलेक्टर ने सरपंच संघ के सदस्यों को शीघ्र राशि के भुगतान कराने का आश्वासन दिया। जनपद पंचायत छतरपुर में ग्राम पंचायतों में मनरेगा मद से कराए गए निर्माण कार्यों का मूल्यांकन होने के बाद भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिला पंचायत में पर्याप्त राशि होने के बावजूद भी छतरपुर जनपद में राशि का भुगतान नहीं हो रहा है जबकि अन्य जनपदों में भुगतान किया जा रहा है। इससे श्रमिक मजदूरी के लिए परेशान हो रहे है। ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच संघ अध्यक्ष सुंदरलाल रैकवार, ब्रजगोपाल शिवहरे, विनोद पटेल, मानवेंद्र सिंह , विक्रम सिंह, कृष्ण कुमार द्विवेदी, श्यामलाल अहिरवार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।