पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव को लेकर हुआ प्रशिक्षण

चुनाव को लेकर हुआ प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेटके सभागार में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण हुआ। इसकी अध्यक्षता कलेक्टर डा. मसूद अख्तर ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एससी गंगवानी, सहायक कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, डीईओ एसएन तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने बताया कि अब निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण का कार्य निरंतर चलेगा। इसी क्रम में 15 अक्टूबर से मतदाता सूची के रिवीजन का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि आरओ और एआरओ जल्द बीएलओ की बैठक करें।

अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अक्टूबर को करने के बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर 10 नवंबर तक दावा-आपत्तियां ली जाएंगी। 20 नवंबर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 5 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। महाराजा कालेज के प्राध्यापक और प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ. माणिक चंद्र अवस्थी ने रोल रिवीजन प्रक्रिया, सर्विस ओवरसीज इलेक्टर्स और मतदाता सूची के कम्प्यूटरीकरण के बारे में जानकारी दी। इसी तरह डाॅ. बहादुर सिंह परमार ने कैसकेडिड ट्रेनिंग, मतदाता सूची कार्य का प्रशिक्षण, प्रकाशन पुनरीक्षण की सामान्य प्रक्रिया के बारे में बताया। डाॅ. बीपीएस गौर ने भी प्रशिक्षण दिया।