जूनियर छात्रों का स्वागत किया
छतरपुर| शहर के महाराजा कालेज के हिंदी विभाग में एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वालों छात्रों के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरूवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विभाग के प्राध्यापकों ने सभी को एकजुट रहने और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने काे कहा। डा. ऊषा शुक्ला, डा. गायत्री वाजपेयी, डा. पुष्पा सामवेदी, डा. केएल पटेल ने बुंदेली साहित्य के बारे में छात्रों को जानकारी दी। कार्यक्रम में अजय एंड ग्रुप ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसमें साहिबा खान, प्रतिमा तिवारी, रजनी पाठक, घनश्याम प्रजापति, मिजाजी राही और अजय अहिरवार शामिल रहे। आरती नामदेव ने चिड़ियों सी चहचहाती हैं बेटियां गीत प्रस्तुत किया। संचालन अपूर्वा चौरसिया ने किया। इस मौके पर मनीष कुमार अहिरवार, ब्रजेश अहिरवार, अरविंद जोशी, अंजली शुक्ला समेत अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।