पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी से मारपीट के विरोध में खजुराहो रहा बंद

व्यापारी से मारपीट के विरोध में खजुराहो रहा बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| छतरपुर/राजनगर

पर्यटननगर खजुराहो में रविवार की शाम एक व्यापारी के साथ मारपीट कर दी गई। यह मारपीट वाहन पार्किंग वसूली को लेकर की गई। पार्किंग वसूली के नाम पर पर्यटकों और व्यापारियों के साथ ठेकेदारों द्वारा लंबे समय से मनमानी की जा रही है। इनकी गुंडागर्दी से पर्यटक परेशान रहते हैं। इस मनमानी पार्किंग वसूली और व्यापारी के साथ मारपीट के विरोध में सोमवार को पूरे दिन खजुराहो बंद रहा। इस दौरान पर्यटक परेशान रहे। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

दुकानके सामने खड़ी कार से वसूल रहे थे पार्किंग

रविवारकी शाम करीब साढ़े 6 बजे पश्चिमी मंदिर समूह के पास कपड़ा व्यापारी विनोद अग्रवाल की दुकान के सामने ग्वालियर से आए एक पर्यटक की कार खड़ी थी। इस पर पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी विनोद अग्रवाल की दुकान पर पहुंचे और वहां खड़ी कार का पार्किंग शुल्क मांगने लगे। वाहन चालक ने शुल्क देने से इंकार किया तो उसके साथ अभद्रता की जाने लगी। जब दुकानदार विनोद अग्रवाल ने शुल्क वसूलने और ड्राइवर के साथ अभद्रता करने को कहा तो पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने दुकान में जाकर विनोद के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद व्यापारी में रोष फैल गया।

व्यापारियोंने दिखाई एकजुटता

रविवारकी शाम कपड़ा व्यापारी के साथ पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट के बाद व्यापारी लामबंद हो गए। वे सोमवार की सुबह थाने पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीओपी और थाना प्रभारी ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। विनोद अग्रवाल की रिपोर्ट पर राजनगर निवासी आरोपी रिंकू खान के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया। जबकि उसके साथ तीन-चार अन्य आरोपी भी थे। व्यापारी इस बात पर अड़े हुए थे कि आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी हो। इस पर व्यापारियों ने दुकान बंद रखकर घटना स्थल पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

घटना के विरोध में खजुराहो पूरी तरह बंद रहा।

खजुराहो में घटना स्थल पर सोमवार को व्यापारी ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इसके उन्होंने एसडीएम और एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोिपयों को जल्द गिरफ्तार किया जाए

घटनाको लेकर खजुराहो पूरी तरह से बंद रहा। वहीं मामले के संवेदनशील होने पर एसडीओपी कैलाश नाहटा ने आसप