पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक सेवा दिवस 25 सितंबर को

लोक सेवा दिवस 25 सितंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| लोकसेवा गारंटी अधिनियम का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से 25 सितंबर को लोक सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी शासकीय कार्यालयों में लोक सेवा की शपथ दिलाई जाएगी। कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर ने सोमवार को कलेक्टोरेट में हुई बैठक में बताया कि जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह आयोजित कर लोक सेवा दिवस मनाया जाएगा। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के संबंध में स्कूलों में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निबंध लेखन और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अवगत कराया कि ई-शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को इंटरनेट के प्रति जागरूकता लाए जाने के उद्देश्य से प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने ई-गवर्नेन्स मैनेजर को इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।

25 सितंबर से आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव की तैयारी के लिए उप संचालक कृषि को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एससी गंगवानी, सहायक कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्र, संयुक्त कलेक्टर बीके पाण्डेय, एसडीएम डीपी द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर रविन्द्र चौकसे, सीएल चनाप शामिल रहे।