कॅरिअर के संबंध में दी जानकारी
शहरके गर्ल्स कालेज में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कालेज की छात्राओं को रोजगार से जुड़े प्रशिक्षण विशेषज्ञों ने दिए। इसको लेकर छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया।
स्वामी विवेकानंद कॅरिअर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तहत अल्प अवधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम गर्ल्स कालेज में हुआ। एक सितंबर से शुरू हुए कार्यक्रम का सोमवार को समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कालेज की 88 छात्राओं ने भाग लिया। यहां छात्राओं को मेहनाज खान, मनीष गोस्वामी, विवेक खरे आदि ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद सोमवार को हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर कालेज की प्राचार्य मंगला शर्मा, डा. कुसुम कश्यप समेत अनेक प्रोफेसर और अन्य लोग उपस्थित रहे। छात्राओं को अपने रूचि के विषय में कॅरिअर बनाने के प्रति प्रेरित किया गया।
छतरपुर। रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण मंे शामिल छात्राएं।