पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं ने दिखाया हुनर

युवाओं ने दिखाया हुनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | शहरके महाराजा कालेज में गुरूवार को युवा उत्सव का समापन हो गया। जिलास्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ मंगलवार को किया गया था। इसमें कालेज के छात्र छात्राएं विभिन्न विधाओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कालेज स्तर के युवा उत्सव में अव्वल छात्र जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर क्रमश: चयनित किए जाएंगे। युवा उत्सव के तहत कार्टून,स्पाॅट और पोस्टर निर्माण विधा की प्रतियोगिता हुई। रूपांकन विधा एसके छारी के संयोजन में हुई। इसकी समिति में डा. केएल पटेल, डा. मुक्ता मिश्रा, डा. विभा वासुदेव, डा. मधु पुरोहित, डा. अपर्णा गौर और चित्रलेखा अवस्थी भी शामिल रही। कार्टून प्रतियोगिता में निशा राजपूत प्रथम, रचना प्रजापति दूसरे और शशांक राय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पॉट पेंटिंग में निशा राजपूत ने प्रथम, अर्चना प्रजापति ने दूसरा और देवेंद्र कारपेंटर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में ग्यासीलाल कुशवाह ने प्रथम, मंजू रैकवार ने दूसरा, विजय साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कालेज के प्राचार्य एलएल कोरी, डा. स्नेहलता खरे, डा. आरसी पाठक, युवा उत्सव प्रभारी डा. संध्या खरे ने विजेता से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में और अच्छा प्रदर्शन करने की अपेक्षा की है।कालेज के सरस्वती सभाकक्ष में प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित हुई।प्रश्नमंच प्रतियोगिता डा. वीपीएस गौर के संयोजन में हुई। इसकी समिति में डा. एसपी जैन, डा. अपर्णा अग्रवाल, डा. पुष्पा सामवेदी, डा. अभिनंदन जैन और डा. प्रकाश चौरसिया का शामिल रहे।

छतरपुर महाराजा कॉलेज में रंगोली सजाती हुईं छात्राएं।