3 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
छतरपुर | कृषिमहोत्सव के कार्य में लापरवाही बरतने पर जिले के तीन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर ने यह कार्रवाई की है। निलंबित किए गए कृषि विस्तार अधिकारियों में लवकुशनगर ब्लाक के एनआर गुप्ता और एसके गुप्ता शामिल हैं। वहीं बारीगढ़ ब्लाक के रामलाल अहिरवार का नाम भी निलंबित होने वाले अधिकारियों में शामिल है।