पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग की मुद्राएं सिखाई

योग की मुद्राएं सिखाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टौरिया में गुरूवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस शिविर का आयोजन पदचिन्ह संस्था ने हनुमान टौरिया समिति के स्व. जगदीश भार्गव की स्मृति में किया गया।

संस्था के टिन्नी चढडा़ और मनीष वर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े 5 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर योगीराज फूलचंद जैन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हनुमान टौरिया पर योग शिविर शुरू कराने में स्व. भार्गव का प्रमुख योगदान रहा है। श्री जैन ने कहा कि योग के द्वारा शरीर का स्वस्थ रखा जा सकता है। योग पुरातन काल से स्वस्थ राष्ट्र का संदेश देता रहा है। श्री जैन ने इसके बाद विभिन्न योग मुद्राओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ उसके द्वारा ठीक होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया। उन्होंने प्राणायाम, कुंजन और जलनेति क्रिया कराई। शुक्रवार को यहां निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ डाक्टरों के द्वारा आंखों का इलाज किया जाएगा।