पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमेस्टर पद्धति के लिए छात्रों का अभिमत लिया जाएगा

सेमेस्टर पद्धति के लिए छात्रों का अभिमत लिया जाएगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | मप्रशासन उच्च शिक्षा विभाग 29 सितंबर को सुबह 11 से 2 बजे के बीच छात्रों से कॉलेजों में संचालित सेमेस्टर पद्धति के बारे में लिखित अभिमत प्राप्त करेगी। शासकीय महाराजा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एलएल कोरी ने बताया कि कॉलेज में भी 29 सितंबर को छात्र गोपनीय ढंग से एक पर्ची से अपना अभिमत रखेंगे कि प्रदेश में जारी सेमेस्टर पद्धति को जारी रखा जाए या नहीं। इन अभिमत की पर्चियों को शासन स्तर पर भेजा जाएगा। इस अभिमत जानने की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित कराने के लिए डॉ. आरसी पाठक के नेतृत्व में एक समिति गठित की गई है।