पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निश्चित वेतन के लिए किया प्रदर्शन

निश्चित वेतन के लिए किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| मप्रविद्युत मीटर वाचक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। उन्होंने निश्चित वेतन देने की मांग की। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में मीटर वाचक उपस्थित रहे। संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश नारायण द्विवेदी ने बताया कि एमपीईबी में मीटर वाचक पिछले 14 सालों से काम कर रहे हैं।

सभी 3 अगस्त से निश्चित वेतन की मांग को लेकर काम बंद हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने विधानसभा चुनाव के बाद निश्चित वेतनमान देने की मौखिक घोषणा की थी। लेकिन यह मांगे पूरी नहीं की गई है। चुनाव के एक साल के बाद भी मांग पूरी होने से मीटर वाचक आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। मीटर वाचकों ने ज्ञापन में एक महीने में मांगों का निराकरण करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि 25 अक्टूबर तक मांगे नहीं मांगी गई तो मीटर वाचक कठोर निर्णय ले सकते हैं। इस मौके पर वृंदावन अनुरागी, दिलीप रजक, सुशील कुमार पाल, सौरभ गोस्वामी, महेंद्र यादव, ब्रजेश द्विवेदी, सौरभ नागर,राजेंद्र प्रताप कुशवाहा,नूतन सोनी, संजय दाहिया उपस्थित रहे।

छतरपुर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते