छात्र को 7 दिन के लिए निलंबित किया
महाराजाकालेज में एक छात्र ने उसके साथ सीनियर छात्र द्वारा रैगिंग करने की शिकायत दी है। इसमें उसने सीनियर द्वारा उसके साथ गलत व्यवहार करने और उसका वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। कालेज के प्राचार्य को दी शिकायत के बाद कालेज प्रशासन एकदम हरकत में आया और आरोपी छात्र को 7 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।
बीकाम थर्ड सेमेस्टर के छात्र कमलेश लखेरा ने प्राचार्य एलएल कोरी को उसके साथ रैगिंग होने की शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि वह सुबह साढ़े 9 बजे सीसीई देने कालेज गया था। तभी एमए समाज शास्त्र के छात्र प्रदीप पटैरिया ने करीब 20 लोगों के साथ उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने कालेज के हास्टल में उसे ले जाकर वहां भी मारपीट की। इसके बाद प्रदीप ने कमलेश से पैर छुलवाए और इसका वीडियो मोबाइल से बनाया। रैगिंग की शिकायत मिलने के बाद प्राचार्य एलएल कोरी ने प्रोक्टोरियल बोर्ड, एंटी रैगिंग कमेटी और अनुशासन कमेटी की बैठक की। इसके बाद मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस, उच्च शिक्षा विभाग को भेजी गई। प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदसय प्रोफेसर एलसी चौरसिया ने बताया कि साथ ही आरोपी छात्र को 7 दिन के लिए कालेज से नलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।