रुपए लेनदेन को लेकर की मारपीट
छतरपुर : शहरमें कोतवाली के पास रहने वाले एक युवक तीन लोगों ने रूपए के लेनदेन को लेकर मारपीट कर दी है। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इसरार खान उम्र 22 साल शनिवार को बाजार जा रहे थे। तभी रास्ते में तीन लोगों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी है। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए है। उनके हाथ पैर और सिर में काफी चोट आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।