यात्रा के अंत में विकास का संकल्प
शहरमें रविवार को नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह की संकल्प यात्रा निकली। इस यात्रा में शामिल होने के लिए पूरे जिले से भाजपा के कार्यकर्ता छतरपुर पहुंचे। बैंड, डीजे, घोड़े, दिवारी पार्टियों के साथ दोपहर करीब 1 बजे संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा के दौरान जगह-जगह पर नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह का लोगों का स्वागत किया।
दोपहर में मोटे के महाबीर मंदिर से शुरू हुई विजय संकल्प यात्रा, छत्रसाल चौराहा, महल तिराहा, चौकबाजार, फब्बारा चौक से जवाहर रोड , आकाशवाणी तिराहा हाेते हुए शाम को करीब 7 बजे वापस छत्रसाल चौराहा पहुंची। यहां करीब एक घंटे की सभा के बाद रैली का समापन किया गया।
रैली में एक खुले वाहन पर अर्चना सिंह, सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल सवार थे। रैली में नौगांव नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे, हरपालपुर अध्यक्ष ममता वैसाखिया, बिजावर अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता भी एक खुले वाहन में सवार थे। इस दौरान संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, विधायक ललिता यादव, आरडी प्रजापति, विधायक रेखा यादव भी शामिल थीं।
विकासका दिलाया संकल्प
देरशाम करीब 7 बजे संकल्प यात्रा का यह सैलाब छत्रसाल चौराहा पर पहुंचा। छत्रसाल चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद्र पटैरिया के नेतृत्व में भाजयुमो ने संकल्प यात्रा का स्वागत किया। यहां महिला मोर्चा की नीलम त्रिपाठी ने अर्चना सिंह का केलों से तुला दान किया। मंच से नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों को शहर सहित जिले के विकास में सहयोग के लिए लोगों को संकल्प दिलाया। इसके बाद यात्रा का समापन कर दिया गया।
संतोंने बढ़ाई शोभा
संकल्पयात्रा में देवी-देवताओं की झांकियां सजाई थीं। यह झांकियां संकल्प यात्रा के साथ चल रही थीं। उसके बाद बग्घी बद्रीनाथ के संत बालक योगेश्वर दास जी महाराज, गुजरात से आए पंडित नबल किशोर शास्त्री पूरी यात्रा के दौरान एक बग्घी पर सवार होकर चले और लोगों का अभिवादन स्वीकारा।
सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
संकल्प यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह और भाजपा जिला महामंत्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह का शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। आम लोगों के साथ ही सोनी समाज, रजक समाज, अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज, जैन समाज, सिंधी समाज, ब्राम्हण समाज, क