कमल उपाध्यक्ष बने
छतरपुर : नगरके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष कमल अग्रवाल को यूथ हॉस्टल एसोशिएसन ऑफ इंडिया जिला यूनिट छतरपुर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री अग्रवाल लंबे समय से भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष, मप्र अग्रवाल महासभा के संभागीय अध्यक्ष का दायित्व संभाले हुए हैं। श्री अग्रवाल के उक्त मनोनयन पर भारत विकास परिषद, मप्र अग्रवाल महासभा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, यूथ हॉस्टल एसोशिएसन, छतरपुर पेट्रोल पंप डीलर एसोशिएसन के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।