फारूख बने जलसा कमेटी के सदर
छतरपुर : हरसाल की तरह ही इस साल भी ईद मिलादउन्नवी के लिए जलसा कमेटी के लिए फारूख अली को सदर बनाया गया है। 4 जनवरी को ईद पर्व को पारंपरिक हर्षोंल्लास मनाए जाने के लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी गई है। जल्द ही कमेटी के अन्य सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। फारूख अली के सदर नियुक्त् किए जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें खुसी जताई है।