स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज
शहरके टौरिया मोहल्ला में सोमवार को निशुल्क आउट रीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से 4 बजे तक लगाया जाएगा। इसमें मरीजों निशुल्क जांच कर उन्हें दवाइया वितरित की जाएंगी। डाॅ. आरएस प्रजापति ने बताया कि यह उनका चौथा स्वास्थ्य शिविर है।
इसके पहले तीन स्वास्थ्य शिविर सरानी दरवाजा स्कूल, बाइपास मार्ग और सटई रोड छुई खदान में लगाए जा चुके है। कार्यक्रम के अनुसार कुल 10 शिविर लगाए जाना है। अन्य 6 स्वास्थ्य शिविर निश्चित तिथि में निश्चित स्थान पर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।