पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार पुल से नीचे गिरी

कार पुल से नीचे गिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर : थानाक्षेत्र सिविल लाइन के नेशनल हाईवे 86 में ललौनी के पास एक कार पुल से नीचे गिर गई। इसमें बैठे चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। शनिवार की रात करीब 9 बजे बारिश हो रही थी। इसी बीच एक कार एमपी 16 एमएच 0011 से सोनू, अरशद, जिनी और राशिद मातगुवां से छतरपुर रहे थे। बारिश के कारण सड़क में साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान जब सोनू वगैरह कार से जैसे ही ललौनी के पास आए तो सड़क पर एक गाय गई। इस गाय को बचाने के लिए कार को सड़क से किनारे की ओर मोड़ दिया। सड़क में पानी होने और साइड की मिट्टी गीली होने के कारण कार फिसलकर सड़क से उतरकर पुल के नीचे पहुंच गई। इस हादसा में कार में सवार सोनू, अरशद, जिनी और राशिद को मामूली चोटें आई हैं।