भाजपा की संभागीय कार्यशाला आज
भाजपाप्रमुख लोगों की एक दिवसीय संभागीय कार्यशाला सोमवार को किशोर सागर के पास स्थित नवनिर्मित आडिटोरियम में होगी। इस कार्यशाला के पहले चरण में छतरपुर जिले के अलावा पन्ना, टीकमगढ़ जिलों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू ने बताया कि इस बैठक में मार्गदर्शन देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह भदौरिया, संभाग संगठन मंत्री दिनेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहकर संगठन के महा सदस्यता अभियान के बारे में मार्गदर्शन देंगे। कार्यशाला में तीनों जिलों के जिला पदाधिकारी, मंडल केन्द्र के विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडलों के सदस्यता प्रभारियों के अलावा तीनों जिलों के सांसद और विधायकों को आमंत्रित किया गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल ने कार्यशाला की व्यवस्थाओं का प्रमुख पदाधिकारियों में विभाजन करते हुए जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी को मंच और बैठक व्यवस्था, जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौरसिया पप्पू को पंजीयन व्यवस्था, अनिल सेन गुड्डा को पार्किंग व्यवस्था, कुलदीप तिवारी को साज सज्जा और भोजन व्यवस्था का काम अरविंद सिंह बुन्देला को दिया गया है।