पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपरवाइजर बनने महिलाओं और छात्राओं ने दी परीक्षा

सुपरवाइजर बनने महिलाओं और छात्राओं ने दी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें रविवार को महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपर वाइजर बनने 16 सेंटरों पर 6780 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। महिलाओं और छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 15 सेंटरों पर एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराई गई, जबकि महाराजा कालेज में दो शिफ्टों में परीक्षा हुई।

प्रोफेसर पुष्पेंद्र पटैरिया ने बताया कि परीक्षा का सुबह 9 बजे से 12 बजे तक थी। परीक्षा के महाराजा कालेज को मुख्य केंद्र बनाया गया था। इसके अलावा अन्य 15 सेंटर सरकारी और प्राइवेट स्कूल कालेजों में बनाए गए थे। इसमें 16 सेंटरों पर 7180 बच्चों को परीक्षा देनी थी। इसमें से 400 बच्चे अनुपस्थित रहे। इनमें से गर्ल्स कालेज और सरस्वती कालेज दो सेंटरों से 5 परीक्षार्थियों के पास आईडी प्रूफ नहीं होने के कारण उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। बाहर से आईं यह लड़कियां मायूस होकर अपने घर लौट गईं। महाराजा कालेज में सुबह की शिफ्ट में 1173 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी शिफ्ट में दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 537 को परीक्षा देनी थी। इसमें 515 आवेदकों ने परीक्षा दी। जबकि 22 अनुपस्थित रहे।

इनसेंटरों पर हुई परीक्षा

महिलाएवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला पर्यवेक्षक बनाने महिलाओं और छात्राओं के लिए आयोजित की गई परीक्षा कुल 16 केंद्रों में हुई। इसमें महाराजा कालेज को मुख्य केंद्र बनाया गया था। इससे यहां दो शिफ्टों में परीक्षा हुई, जबकि अन्य 15 केंद्रों पर एक शिफ्ट में परीक्षा हुई।

इन 15 सेंटरों में सरस्वती कालेज, अवंतीबाई, शीलिंग होम स्कूल, हटवारा स्कूल, गर्ल्स कालेज, मरिया माता स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल नंबर 1, हायर सेकंडरी स्कूल नंबर 2, एमएलबी स्कूल शामिल रहे।

परीक्षाके दौरान लगा लंबा जाम

महिलापर्यवेक्षक के लिए शहर के 16 अलग-अलग सेंटरों पर परीक्षा आयोजित गई। परीक्षा सुबह 9 बजे से थी। हजारों की संख्या में महिला, लड़कियों और उनके परिजनों के परीक्षा केंद्रों से बाद बाहर निकलने से सड़कों पर जाम लग गया। जाम इतना बड़ा था कि ट्रैफिक बहाल करने में यातायात विभाग के जवानों को घंटों लग गए। सबसे ज्यादा परेशानी पन्ना नाके से महाराजा कालेज तिराहा के बीच हुई। यहां करीब 6 सेंटरों के परीक्षार्थी परीक्षा देकर बाहर निकले, इस कारण से पूरी सड़के खचाखच भर गई। जो वाहन जिस जगह पर खड़ा था वहीं फंसा रहा। इन परीक्ष