नायक का बैडमिंटन टीम में चयन हुआ
शहरके रहने वाले और सिंचाई विभाग में पदस्थ इंजीनियर आरएस नायक ने छतरपुर का नाम रोशन किया है। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए मप्र सिविल सर्विसेज की 7 सदस्यीय बैडमिंटन टीम में हुआ है। बैंडमिंटन के पुराने खिलाड़ी श्री नायक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मप्र की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्री नायक वर्तमान में जलसंसाधन विभाग भोपाल में कार्यपालन यंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
चेन्नईमें होगी प्रतियोगिता: अखिलभारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई में हो रहा है। यह प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगी। इसमें देश के विभिन्न प्रदेशों की सिविल सर्विसेज के अधिकारियों की टीम भाग लेंगे। मप्र बैडमिंटन टीम में छतरपुर के आरएस नायक भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्री नायक ने बताया कि पूरी टीम ने जमकर प्रैक्टिस की है। मैच में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करेंगे।
शहर के वार्ड क्रमांक 34 में रहने वाले श्री नायक की प|ी शीला नायक महाराजा कालेज में संस्कृत की प्रोफेसर हैं। वे पति की सफलता से बेहद उत्साहित हैं।
आरएस नायक