पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल कॉलेज के लिए हर स्तर पर लड़ेंगे

मेडिकल कॉलेज के लिए हर स्तर पर लड़ेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें मेडिकल कॉलेज शुरू कराने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत मेडिकल कॉलेज लाओ समिति के पदाधिकारियों ने चंदला विधायक आरडी प्रजापति से मुलाकात की। इस दौरान आरडी प्रजापति ने कहा कि वे जिले में मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाने के लिए वे हर स्तर लड़ने को तैयार हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने की मांग अब जोर पकड़ रही है। मेडिकल कॉलेज संघर्ष मोर्चा ने इस अभियान के तहत सोमवार को चंदला विधायक आरडी प्रजापति से मुलाकात की। इस मुलाकात में विधायक ने कहा कि छतरपुर में मेडिकल कॉलेज का खुलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के दूसरे जिलों के मुकाबले छतरपुर जिले की भौगोलिक स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को देखते हुए सरकार को छतरपुर में मेडिकल कॉलेज खोलना चाहिए। उन्होंने मोर्चा के सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे छतरपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सरकार से मांग करेंगे और इस आंदोलन में हर स्तर पर लड़ाई लडऩे के लिए तैयार हैं। विधायक प्रजापति ने कहा कि विधानसभा के आगामी सत्र में वे सभी विधायकों से आग्रह कर छतरपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए संकल्प लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी आग्रह करेंगे कि छतरपुर जिले को मेडिकल कॉलेज दिया जाए।

जन आंदोलन चलाया जाएगा

जिलेमें मेडिकल कॉलेज लाने की मुहिम तेज हो रही है। इस संबंध में रविवार को बैठक गल्ला मण्डी में गोपाल धर्मशाला में आयोजित की गई। इस बैठक में डॉ. सुभाष चौबे, व्यापारी नेता लाल चन्द्र लालवानी, प्रभात अग्रवाल, शिवसेना प्रमुख मुन्ना तिवारी, हरिप्रकाश अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रतीक खरे, राजू सरदार, भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।

मुहिम